Saturday, January 18, 2020

सांसद प्रज्ञा को भेजे पत्र पर एंथ्रेक्स होने की आशंका, नांदेड़ से डॉक्टर हिरासत में

जानलेवा है एंथ्रेक्स, अमेरिका में 2001 में मची थी खलबली

एंथ्रेक्स भेड़, बकरी, घोड़ा, खच्चर में होने वाला एक रोग है, जिसका जीवाणु जहर के रूप में शरीर को संक्रमित कर जान ले सकता है। इन दिनों इस जीवाणु को जैव-आतंकवाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा रहा है। 2001 में कुछ अमेरिकी लोगों को ऐसे पत्र मिले थे, जिनमें ये जीवाणु मौजूद थे। इस घटना में कई नागरिकों की मृत्यु हो गई थी।

भास्कर न्यूज . भोपाल/अाैरंगाबाद/नांदेड़ | मप्र एटीएस ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को धमकी भरा पत्र भेजने वाले महाराष्ट्र के नांदेड़ के डाॅक्टर को गुरुवार शाम हिरासत में ले लिया। 35 वर्षीय डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान नांदेड़ के पास धनेगांव में क्लीनिक चलाता है। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सांसद को भेजे गए पत्र पर घातक एंथ्रेक्स पाउडर लगाया गया था। हालांकि रसायन की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हाल ही में इंडियन मुजाहिदीन के नाम के साथ सांसद प्रज्ञा ठाकुर के नाम एक पत्र भेजा गया था। शेष पेज 14 पर



इसके बाद प्रज्ञा ने साेमवार काे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने सांसद के िनवास से 3-4 िलफाफे जब्त िकए थे। इनमें से कुछ में उर्दू में लिखे पत्र थे। प्रज्ञा ने पुलिस को की शिकायत में यह भी बताया था कि कैमिकल से उन्हें स्किन इंफेक्शन हो गया है।

संपत्ति विवाद के चलते भेजा

पूछताछ में पता चला कि पत्र में आरोपी डॉक्टर के अभिभावक और भाई का नाम भी लिखा गया था। डाॅ. खान ने एेसा अपने अभिभावक और भाई को फंसाने के लिए किया था क्योंकि उनके बीच संपत्ति का विवाद चल रहा है। संपत्ति दस्तावेज में हेर-फेर करने के मामले में आरोपी पहले भी पुलिस हिरासत में रह चुका है। सूत्रों के अनुसार पुलिस काे डाॅ. खान की तलाश तीन महीने से थी। वह पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियाें काे पत्र िलख चुका था। इन पत्राें में दावा था कि उसकी मां अाैर भाई के संबंध अातंकियाें से हैं अाैर उन्हें िगरफ्तार िकया जाना चाहिए। ये पत्र लिखने के अाराेप में डाॅ. खान काे पहले भी िगरफ्तार िकया जा चुका है। सांसद ठाकुर काे भेजे पत्र उसने अलग-अलग शहराें से भेजे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news fear of anthrax on letter sent to mp pragya doctor detained from nanded


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-fear-of-anthrax-on-letter-sent-to-mp-pragya-doctor-detained-from-nanded-065016-6428075.html

No comments:

Post a Comment