यदि भोपाल एक्सप्रेस से दिल्ली की अचानक यात्रा का प्लान करते हैं और रिजर्वेशन की आवश्यकता है, तो ट्रेन का पूरा चार्ट देख सकते हैं। पहला चार्ट ट्रेन के रवाना हाेने के चार घंटे पहले बन जाता है। यात्री को आईआरसीटीसी के एप या वेबसाइट www.irctc.co.in पर ऑनलाइन रिजर्वेशन चार्ट की लिंक पर जाना हाेगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद संबंधित ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख डालना होगा। क्लिक करते ही ट्रेन का चार्ट आपके सामने हाेगा। किस काेच में, किस श्रेणी की बर्थ खाली है, यह तत्काल पता चल जाएगा। इतना ही नहीं यह जानकारी भी मिल जाएगी कि अागे किस स्टेशन पर काैन सी बर्थ खाली होने वाली है। दूसरा चार्ट ट्रेन छूटने से अाधे घंटे पहले देखा जा सकेगा। इसका फायदा यह है कि यात्रियों काे बर्थ के लिए ट्रेन में टीटीई के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-reservation-chart-starts-appearing-on-website-information-on-empty-berth-immediately-065014-6428084.html
No comments:
Post a Comment