Saturday, January 18, 2020

आईफा अवाॅर्ड : 27 से 29 मार्च तक हाेगा अायाेजन, इंदौर का नेहरू स्टेडियम लगभग तय

भास्कर न्यूज . इंदौर | फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े आईफा अवाॅर्ड समारोह की तारीख अब एक सप्ताह आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह कार्यक्रम 19 मार्च से होना था, जो अब 27 से 29 मार्च तक संभावित है। इसमें 400 से अधिक फिल्म कलाकार शामिल होंगे और पूरी फिल्म इंडस्ट्री से पांच हजार से लाेग शिरकत करेंगे। आयोजन के लिए इंदौर का नेहरू स्टेडियम लगभग तय है, लेकिन शासन और प्रशासन एक संभावना होलकर स्टेडियम की भी तलाश रहे हैं। यदि यहां पर जगह मिलती है ताे दर्शकों के साथ सभी की बैठक व्यवस्था अच्छे से हो सकेगी। यह चर्चाएं शनिवार को मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा आईफा अवाॅर्ड को लेकर हुई बैठक में हुई। इसमें एमपी टूरिज्म के एमडी फैज अहमद किदवई भी उपस्थित थे। शेष पेज 14 पर



सभी का ध्यान इस बात पर है कि पहली बार मप्र में हो रहे इस आयोजन से प्रदेश में टूरिज्म की संभावनाएं बढ़ाना हैं। जहां भी यह आयोजन होता है, वहां पर टूरिज्म काफी बढ़ता है और इसी को अधिक प्रचारित करना है। आयोजन की पूरी जानकारी देने के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में सलमान खान और मुख्यमंत्री कमलनाथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भोपाल में करेंगे। बैठक में कमिश्नर आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-iifa-award-from-27-to-29-march-nehru-stadium-of-indore-indore-is-almost-fixed-065019-6428077.html

No comments:

Post a Comment