
छतरपुर | राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की 150वीं जयंती से शुरू की गई गांधी दर्शन यात्रा प्रचार रथ बुधवार को छतरपुर जिले के विकासखंड ईशानगर में पहुंच गई है। प्रचार रथ के माध्यम से ईशानगर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में गांधीजी की प्रदर्शनी, मुख्यमंत्री कमलनाथ का वीडियो संदेश, आश्रम भजन आदि की संचित प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही गांधीजी के विचारों से स्कूली छात्रों और ग्रामीणों को भी परिचित कराया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए गए एवं गांधी साहित्य से चयनित मूल्य विचारों की पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया। दर्शन यात्रा रथ अभी तक छतरपुर के पहाड़ी गांव, गोहरवर, ढ़ड़ारी, चौका, मातगुवां, खैरों, काकर्दा, वर्धवाहा और साहस नगर क्षेत्रों में प्रचार कर चुका है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-propaganda-chariot-reached-ishanagar-for-gandhi-darshan-yatra-070551-6456535.html
No comments:
Post a Comment