डीईओ एसके शर्मा ने संबंधितों को निदेर्शित करते हुए कहा कि 4 मार्च से प्रारंभ होने जा रही कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा की पवित्रता अाैर गोपनीयता को हमें बनाएं रखना है। उन्होंने संकुल प्राचार्यों को पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर चाैकस व्यवस्था रखी जाएंगी। केंद्राध्यक्षों की नियुक्ति अन्य सीनियर स्कूलों से की जाएंगी। यथा संभव पर्यवेक्षण कार्य में भी हाई स्कूल अाैर हायर सेकंडरी स्कूलों के शिक्षकों को लिया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि इस परीक्षा को मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा की भांति ही पूरा कराया जाएगा। प्रश्न-पत्रों को संकुल केंद्रों पर सुरक्षित रखते हुए परीक्षा दिनांक को ही एक घंटे पूर्व केंद्राध्यक्ष को सौंपा जाएगा। जिसे परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के 20 मिनट पूर्व ही खोला जा सकेगा। उन्होंने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया कि वे इन छात्रों के फोटो अभी से प्राप्त कर सुरक्षित रखें। ताकि प्रवेश-पत्र जारी करने में विलंब न हो। परीक्षा केंद्राें का निर्धारण कर संकुल प्राचार्य, बीईओ अाैर बीआरसी को 25 जनवरी तक करके जमा करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा समाप्ति के 10 दिवस में करते हुए 15 अप्रैल को परीक्षा परिणाम की घोषणा करनी होगी।
डीईओ ने स्पष्ट किया कि अशासकीय स्कूल निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रश्न-पत्र शाला स्तर पर तैयार कर अपनी परीक्षाएं कराएंगे। पर उन्हें शासकीय स्कूल की भांति निर्धारित प्रारूप पर रिजल्ट तैयार कर संकुल प्राचार्य के अनुमोदन के बाद घोषित करना होगा। यह स्कूल भी 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की फिर से परीक्षा आयोजित करेंगे। वहीं इसमें अनुत्तीर्ण छात्रों को फेल घोषित कर फिर से उसी कक्षा में अध्ययन कराएंगे। इस बैठक के दौरान सहायक संचालक शिक्षा जेएन चतुर्वेदी, डीपीसी आरपी लखेर, समस्त बीईओ, बीआरसी, मीडिया प्रभारी सुशील त्रिपाठी सहित संस्थाओं के परीक्षा प्रभारी मौजूद रहे।
5वीं और 8वीं की परीक्षाओं को लेकर हुई बैठक
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-after-the-examination-is-over-evaluate-the-result-in-10-days-and-announce-the-result-on-april-15-070553-6456536.html
No comments:
Post a Comment