
छतरपुर | मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार पूर्व छात्रा सम्मेलन पन्ना रोड स्थित गर्ल्स कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी प्रो. बीके प्रजापति ने बताया कि काॅलेज में सत्र 2018-19 में उत्तीर्ण हुए पूर्व छात्रा सम्मेलन का आयोजन 29 जनवरी की दोपहर 12 बजे से किया जा रहा है। इस सम्मेलन के दौरान स्टूडेंट ट्रेकिंग पर फोकस किया जाएगा। इससे स्किल ट्रेनिंग के अवसर पर स्वरोजगार के लिए व्याख्यान सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अाैर रोजगार तलाश करने में कठिनाईयों का अनुभव विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा परिहार ने कहा कि इस सम्मेलन में अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगी फायलेरिया दिवस का शुभारंभ : छतरपुर। जिले में 23 जनवरी को फायलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती अनुरागी सुबह 11 बजे छत्रसाल चौराहा पर डीईसी और एल्बेंडाजोल गोली का सेवन कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-alumni-conference-on-29th-at-girls-college-070548-6456532.html
No comments:
Post a Comment