Tuesday, January 21, 2020

सीमएओ ने झंडी दिखाकर रवाना किया स्वच्छता रथ

अशोकनगर | स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत लोगों को स्वच्छता की जानकारी देने के लिए नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता रथ को रवाना किया है। नगर पालिका सीएमओ शमशाद पठान, सब इंजीनियर अंबक पाराशर ने स्वच्छता की सवारी स्वच्छता रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर के विभिन्न वार्डों, प्रमुख मार्गों, मुख्य बाजार, सार्वजनिक क्षेत्र में जाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश देगा। रथ में नगर पालिका द्वारा शहर में किए गए कार्यों की जानकारी एलईडी के माध्यम से दी जा रही है। नपा अधिकारियों ने धर्मेंद्र जाटव को शहर में भ्रमण कराने के लिए रथ के साथ जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा नपा अशोकनगर का भी एक रथ रोजाना शहर में भ्रमण कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news cmao flagged off the cleanliness chariot


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-cmao-flagged-off-the-cleanliness-chariot-063035-6450740.html

No comments:

Post a Comment