दरअसल डेंगरा निवासी व्यक्ति 13 जनवरी को बेटियों के साथ अशोकनगर बस स्टैंड से गांव जा रहा था। तभी बस स्टैंड से कोई उसकी नाबालिग बेटी को बाइक पर बैठाकर अपहरण कर ले गया। जब पुलिस ने वीडियो फुटेज देखा तो एक व्यक्ति और महिला नाबालिग को बाइक पर बैठाकर ले जाते दिखाई दिए। जांच में संदिग्ध की पहचान सतपाड़ा विदिशा के रूप में की गई। देहात थाना प्रभारी टीआई उपेंद्र भाटी ने उपनिरीक्षक मंजू मखेनिया, प्रधान आरक्षक अमर सिंह भदौरिया, आरक्षक विशाल की टीम बनाकर सतपाड़ा भेजा। पुलिस ने उक्त महिला के घर दबिश देकर आरोपी विशाल पुत्र कमल सिंह कुशवाह 21 साल निवासी लिधोरा के कब्जे से नाबालिग को बरामद किया। बाइक पर बैठाकर ले जाने वाले आरोपी विनोद उर्फ बल्ली वाला पुत्र कमर लाल धाकड़ 40 साल निवासी ब्योंची विदिशा व बबली बाई उर्फ तुरसा प|ी बाबूलाल कुशवाह 35 साल को गिरफ्तार किया। घटना में उपयोग की गई बाइक भी पुलिस ने जब्त कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-minor-kidnapped-from-bus-stand-nine-days-ago-arrested-by-satpada-063032-6450737.html
No comments:
Post a Comment