Tuesday, January 21, 2020

पहले ही भगवान के द्वार पर आ जाओगे तो संकट आएगा ही नहीं : मुनि सुधासागर

हर सप्ताह मंदिर में जाकर भगवान की शांतिधारा करो। संकट आएगा ही नहीं। संकट आने के पहले भगवान के द्वारे पर आ जाओगे तो संकट नहीं आएगा। आते तो हो लेकिन पहले क्यों नहीं आते। पहले से धर्म कर्म करोगे तो संकट आएगा ही नहीं। यह उपदेश तपोदय तीर्थ क्षेत्र में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने दिए।

उन्होंने कहा कि मैंने सोचा ये पहले क्यों नहीं आते यहां की फीस बहुत तगड़ी है। इसलिए तो यह सबसे आखरी में आते है। रैफर्ड केस सारी दुनिया में घूम आते हैं फिर यहां आते हैं। उस केस को तो मैं हटा सकता हूं जो शुरू में आ जाये लेकिन यहां सबसे बाद में आता है। मंदिर का डॉक्टर पूछता है कि मन शुद्ध है कि नहीं। भगवान की फीस बहुत तगड़ी है भगवान की अस्पताल बहुत मंहगी है। पहली फीस है मन शुद्ध है कि नहीं। इस शरीर में ना मालूम क्या क्या डालता रहता है खाने पीने की शुद्धि प्राथमिकता से लेने से शरीर की शुद्धि होगी। यह तो शुरुआत है 12 व्रत और नामालूम कितने त्याग इतनी मंहगी है यहां की फीस। क्या इतनी फीस आप दे पाएंगे। इसलिए रैफर्ड केस ही यहां आते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीमारी की शुरुआत में ही आप यहां आ जाते हैं मंदिर में भगवान के पास तो बीमारी होगी नहीं। मंदिर में सबसे वाद में आप आते है। यहां सबसे पहले आना चाहिए वहां बाद में आते हैं और फिर भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सब कुछ ठीक कर दो।

धर्मसभा को संबोधित करते मुनिश्री सुधासागर महाराज।

मंदिर में की भगवान की शांतिधारा

अतिशय क्षेत्र थूबोन जी कमेटी के मंत्री विनोद मोदी ने मुनि सुधासागर जी के आशीर्वाद से पहले ही प्रयास में सीए की परीक्षा पास कर ली। परीक्षा परिणाम आते ही विनोद मोदी, अर्पित मोदी बिजोलिया जी पहुंचे और मंदिर में आभार में शांतिधारा की। कमेटी के प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने बताया कि इसके साथ ही दर्शनोदय तीर्थ पर गुरु आज्ञा से भव्य मेले की सफलता पर कमेटी की ओर से आभार व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news if you come to the door of god before then there will be no crisis muni sudhasagar


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-if-you-come-to-the-door-of-god-before-then-there-will-be-no-crisis-muni-sudhasagar-063037-6450743.html

No comments:

Post a Comment