
भिंड| लोक अभियोजन की ओर से 12 दिवसीय पुलिस अकादमी भोपाल भौंरी में चल रहे आधारभूत प्रशिक्षण में भिंड की परिविक्षाधीन सहायक ग्रेड-3 सूर्या पमवानी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह प्रशिक्षण छह जनवरी 2020 से 18 जनवरी 2020 तक पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण हुआ था, जिसमें 247 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान असेसमेंट, प्रेजेंटेशन एवं फिजीकल एक्टीविटी तथा कंप्यूटर प्रेक्टिकल कराया गया। इसके उपरांत ऑफिस प्रोसिजर एवं रीडर संबंधी कार्य की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में भिंड में पदस्थ परिवीक्षाधीन कर्मचारी सूर्या पमवानी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-surya-pamwani-first-in-assistant-grade-3-062536-6433852.html
No comments:
Post a Comment