Sunday, January 19, 2020

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि भूली नपा, श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने पहले सफाई की फिर चढ़ाए फूल

नपा एचओ बोले- प्रतिमा की सफाई क्यों नहीं हुई मांगेंगे जवाब

भास्कर संवाददाता| भिंड

देश के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमाओं की सफाई कराने की जिम्मेदारी उस क्षेत्र की नगर पालिका की होती है। लेकिन भिंड नपा की ओर से ऐसा नहीं किया जाता है। रविवार को महाराणा प्रताप की 423वीं पुण्यतिथि थी, खास बात तो यह है कि इस बात की जानकारी नगर पालिका अधिकारियों को होने के बाद भी उन्होंने महाराणा प्रतिमा की सफाई नहीं कराई। रविवार सुबह द फाउंडेशन के सदस्य जब महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाने के लिए प्रतिमा पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि प्रतिमा के ऊपर धूल की मोटी परत जमी हुई है। जिसके बाद फाउंडेशन के सदस्यों ने प्रतिमा की सफाई की। उसके बाद उन्होंने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर फूलमाला और पुष्प चढ़ाते हुए उनके बलिदान काे याद किया।

गौरतलब रविवार सुबह 10 बजे द फाउंडेशन के सदस्य महाराणा प्रतिमा पर पुण्यतिथि मनाने के लिए पहुंचे। उन्होंने देखा कि प्रतिमा के ऊपर धूल की मोटी परत जमी हुई है। वहीं प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं। जिसके बाद कुछ फाउंडेशन के सदस्य अपने घरों से झाडू और प्रतिमा को साफ करने के लिए कपड़े लेकर आए। जिसके बाद कुछ सदस्यों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा के ऊपर से धूल को साफ किया। वहीं कुछ सदस्यों ने आसपास फैले कचरे को साफ किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने देश को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया।

महाराणा प्रतिमा को श्रद्धांजलि देते हुए फाउंडेशन के सदस्य सतीष सिंह राजावत ने कहा कि महाराणा प्रताप कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार धारा हैं। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाने के बाद फाउंडेशन के सभी सदस्य शहर की झुग्गी-झोपड़ियों और रोड के किनारे रहे गरीब लोगाें के बीच और उनके बच्चों में नए गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य अजय प्रताप सिंह कुशवाह ने बताया कि इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर फाउंडेशन की ओर से इन लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया है।

सरोकार शहर के सामाजिक संगठनों ने महाराणा प्रताप की 423वीं पुण्यतिथि पर लिया एकता और स्वच्छता का संकल्प

प्रतिमा के ऊपर से धूल हटाते दि फउंडेशन के सदस्य।

श्रीराजपूत करणी सेना के कार्यकताओं ने लिया एकता-अखंडता का संकल्प

माल्यार्पण करते करणी सेना के सदस्य।

नपा की भूल रही है, बात करूंगा:

यह बात सही है कि किसी भी महा पुरुष की जयंती और पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा की सफाई कराने की जिम्मेदारी नपा की होती है। रविवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा की सफाई क्यों नहीं हुई। इस संबंध में मैं संबंधित कर्मचारियों से बात करूंगा। साथ ही सीएमओ साहब को इस बारे में अवगत कराया जाएगा।दीपेंद्र सिंह संेगर, एचओ, नपा भिंड

सफाई के बाद पुष्पांजलि अर्पित करते संगठन के सदस्य।

रविवार की दोपहर 2 बजे श्रीराजपूत करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महाराणा प्रतिमा पर पुण्यतिथि मनाने के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रताप की प्रतिमा पर फूलमाला और पुष्प अर्पित किए। साथ ही मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता-अखंडता का संकल्प लिया। इस मौके पर सेना के प्रदेशाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि भारत के नौजवानों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण से लेकर महाराणा प्रताप और शिवाजी के जीवन चरित्र को शिक्षा के पाठ्यक्रमों में स्थान देने की जरूरत है। जब भी राष्ट्र पर संकट होगा उस समय महाराणा प्रताप का त्याग बलिदान अमरज्योति का कार्य करेगी। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि भारतीय इतिहास से महाराणा प्रताप की गौरव गाथा को नदारद कर दिया गया है। इस मौके पर विक्रांत भदौरिया, सौरभ भदौरिया, राहुल सिंह, अमित राजावत, रंजीत चौहान, जीतू सिंह कुशवाह, आशीष राजावत आदि मौजूद रहे।

महाराणा के स्वाभिमान ने उनको महान बनाया

रविवार शाम 5 बजे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और केसरिया हिंदुस्थान निर्माण संघ द्वारा संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर महासभा के सदस्यों ने प्रताप को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पराक्रम को याद किया। इस मौके पर केसरिया हिंदुस्थान निर्माण संघ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गिर्राज सिंह तोमर ने कहा कि मुगल साम्राज्य के आगे मेवाड़ एक छोटा सा राज्य था। लेकिन महाराणा प्रताप ने कभी भी मुगलों की अधीनता को स्वीकार नहीं किया। उनके इस स्वाभिमान ने उनको दुनिया में महान बनाया। अब्राहम लिंकन जब भारत दौरे पर आने वाले थे, तब उनकी मां नेन्सी लिंकन ने उनसे हल्दी घाटी की पवित्र मिट्टी लाने के लिए कहा था। इस घटना को अब्राहम लिंकन ने अपनी आत्मकथा में लिखा। इससे स्पष्ट है कि विदेशों में भी महाराणा प्रताप की महानता से लोग परिचित हैं। इस अवसर पर भानू भदौरिया, रेखा सिंह, आदित्य सिंह, गोलू चौहान, गुड्‌डू भदौरिया, राहुल मिश्रा, रविसिंह बाराकला, सोनू तोमर, राहुल कुशवाह, प्रभात सिंह उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news maharana pratap39s death anniversary was forgotten people who came to pay homage first offered flowers
Bhind News - mp news maharana pratap39s death anniversary was forgotten people who came to pay homage first offered flowers
Bhind News - mp news maharana pratap39s death anniversary was forgotten people who came to pay homage first offered flowers


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-maharana-pratap39s-death-anniversary-was-forgotten-people-who-came-to-pay-homage-first-offered-flowers-062538-6433854.html

No comments:

Post a Comment