कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह ने कहा कि समाजसेवा का भाव निस्वार्थ होना चाहिए। क्योंकि निस्वार्थ के साथ हो सेवा की जाती है। उसको भगवान भी पसंद करते हैं। जैन समाज में ऐसे कई लोग हैं जो निस्वार्थ रूप से पिछले कई वर्षों से लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। जैसे जैन समाज में एडवोकेट वीरेंद्र जैन जो पिछले कई साल से नेत्र रोगियों की आंखों में रोशनी पहुंचाने का काम निस्वार्थ रूप से कर रहे हैं, अभी तक वे 6 हजार से अधिक मोतियाबिंद से ग्रस्त मरीजों की आंखों का ऑपरेशन स्वयं के खर्च पर करा चुके हैं। इसी क्रम में एडवोकेट वीरेंद्र जैन ने कहा कहा कि गुरुसेवा महिला एवं बालिका मंडल द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के लोगों के बीच समाजसेवा का संदेश पहुंचा है। वर्तमान में देखा जा रहा है कि जैन समाज के अलावा अन्य समाज के युवा भी समाजसेवा के लिए आगे आए हैं। यह संकेत भिंड के लिए अच्छा संकेत है। इस मौके पर आभा जैन, शालिनी जैन, विनोद जैन, राजेन्द्र जैन, अशोक जैन ने अपने विचार व्यक्त किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-social-service-done-in-a-selfless-manner-is-only-meaningful-dr-ramlakhan-062533-6433850.html
No comments:
Post a Comment