Wednesday, January 22, 2020

शासकीय कॉलेज के 35 छात्र-छात्राओंं ने शहर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण कर जानकारी हासिल की

शासकीय महाराजा कॉलेज के एमए, एमकाॅम, एमएससी के 35 छात्र-छात्राओं ने छतरपुर की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का भ्रमण किया। यह भ्रमण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार प्राचार्य डाॅ. एलएल कोरी के निर्देशन ने आयोजित किया जा रहा है।

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. जेपी शाक्य अाैर प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. एसके छारी के मार्ग दर्शन में छात्र-छात्राओं ने श्रीदद्दा जी इंन्डस्ट्रीज, मंगलाकाली फूड प्रोडक्सन, गुप्ता पेठा इंन्डस्ट्रीज, खजुराहो आयुर्वेदिक फार्मेसी, प्रिंस प्लास्टिक उद्योग, बेर चूर्ण उद्योग, अभिषेक मेटल इंन्डस्ट्रीज, रूसिया ऐग्रो स्टील इंन्डस्ट्रीज, सिद्धि विनायक इंन्डस्ट्रीज, मां पार्वती इंन्डस्ट्रीज, डाबर अाैर कोयला उद्योग, केएसएन मिनरल वाटर उद्योग का अवलोकन कर जानकारी दी गई। सभी उद्योग के संचालकों एवं प्रबंधकों ने अपने अपने उद्योग की छात्र-छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।

उद्योगों की स्थापना, शासकीय प्रकिया, ऋण की जानकारी उद्योग निरिक्षक आरके नायक ने दी। कुछ छात्रों ने अपना अभिमत देते हुए कृषि यन्त्रों से संबंधित उद्योगों में गहरी रुची दिखाई, तो कुछ छात्रों नें डिस्पोजल ग्लास अाैर पुंगा उद्योग को उपयोगी माना। खजुराहो आयुर्वेदिक फार्मेसी के उत्पादों, कड़ाही निर्माण उद्योग अाैर मिनरल वाटर उद्योग में अपनी रुचि दिखाई। लोहा से संबधित मशीनरी अाैर तार जाली निर्माण को छात्राओं ने सराहा।

पेठा अाैर पुंगा निर्माण उद्योग को देखते समय छात्रों के मन में मनमोहक स्वानंद जागा। भ्रमण कार्यक्रम में राहुल कुमार शुक्ला का सक्रिय सहयोग रहा। प्रो. जेपी शाक्य ने सभी उद्योगों के संचालकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह भ्रमण कार्यक्रम 23 अाैर 24 जनवरी को भी जारी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news 35 students of government college visited various industrial units of the city and got information


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-35-students-of-government-college-visited-various-industrial-units-of-the-city-and-got-information-070556-6456537.html

No comments:

Post a Comment