5 साल की गारंटी में ठेकेदार द्वारा कई बार इस सड़क का पैचवर्क किया गया
दलौदा-धुंधड़का टू-लेन रोड का निर्माण जब से हुआ तब से यह घटिया काम को लेकर सुर्खियों में है। जब सड़क निर्माण हो रहा था तब कभी डामर के लिए काम अटका था तो कभी निर्माण के तुरंत बाद डामर उखड़ने लगा। 5 साल की गारंटी में ठेकेदार द्वारा कई बार इस सड़क का पैचवर्क किया गया फिर भी सड़क नहीं सुधरी। अब विभाग मिट्टी डालने का काम कर रहा है।
5 साल पहले एक करोड़ 67 लाख रुपए से दलौदा-धुंधड़का टू-लेन रोड का निर्माण हुआ था। रोड पूरी तरह खस्ताहाल होने से ग्रामीणों और आने-जाने वालों को काफी परेशानी होती है। यहां तक कि अब इस सड़क से ग्रामीणों ने निकलना भी बंद कर दिया है। गड्ढे अधिक होने से दुर्घटना का डर बढ़ गया है। इस कारण इस सड़क से ग्रामीणों ने आना-जाना ही बंद कर दिया। जब काफी शिकायतों के बाद पीडब्ल्यूडी ने गड्ढे भरने को अपने कर्मचारियों की टीम भेजी तो यहां पर गिट्टी और डामर के बजाय मिट्टी से ही गड्ढे भरे जा रहे हैं। गड्ढों में मिट्टी डालने से और ज्यादा धूल उड़ेगी। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रोड पूरी तरह खस्ताहाल है
^दलौदा-धुंधड़का टू-लेन रोड पूरी तरह खस्ताहाल है। वह गिट्टी, डामर के पैचवर्क करने लायक नहीं रहा है। रोड के दोबारा निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द राशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
सचिन हरित, ईई, पीडब्ल्यूडी, मंदसाैर
अब पीडब्ल्यूडी गड्ढों में भर रहा मिट्टी, वाहन चलाने वाले परेशान।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-dalauda-foggy-two-lane-road-made-of-1-crore-67-lakhs-converted-into-pits-the-department-is-filling-the-soil-070538-6398587.html
No comments:
Post a Comment