Tuesday, January 14, 2020

जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिले कांग्रेसी

नगर के पार्क व तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग

भास्कर संवाददाता|दबोह

दबोह नगर की जन सस्याओं को लेकर कांग्रेस के मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्टर छोटेसिंह और एसडीएम ओमनारायण सिंह से मिले। रेस्ट हाउस पर कांग्रेस के प्रति निधि मंडल ने नगर की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कलेक्टर ने समस्या निराकरण के लिए एसडीएम और नगर परिषद सीएमओ एनआर खेंगर को दिशा निर्देश दिए। मांगों में सर्वप्रथम नगर में ग्राम सेवक की स्थायी व्यवस्था की जाए, करधेन तालाब के सौदर्यीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाए। नगर के थाने में महिला कांस्टेबल की व्यवस्था की जाए, नगर में बच्चों के खेलने के लिए पार्कों का निर्माण करवाया जाए, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की व्यवस्था की जाए। पार्कों के लिए सीएमओ जगह चिन्हित कर आगे की कार्रवाई आगे बढ़ाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-congress-met-with-collector-regarding-public-problems-070535-6395776.html

No comments:

Post a Comment