बरबड़ हनुमान मंदिर पर कर सलाहकार परिषद की बैठक हुई। परिषद् सचिव सीए अंचल मूणत ने पूर्व में आयोजित समस्त कार्यक्रमों की जानकारी प्रस्तुत की। मनोज जैन कांठेड़ ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया एवं कोषाध्यक्ष सीए विजय सोमानी ने वर्ष 2020 के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
कर सलाहकार परिषद सचिव अंचल मूणत ने बताया कि 2021 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव का प्रस्ताव रखा। सीए केदार अग्रवाल ने यह प्रस्ताव रखा कि कोरोना के कारण वर्तमान कार्यकारिणी को कार्य करने का मौका नहीं मिला। इससे वर्तमान कार्यकारिणी को ही वर्ष 2021 के लिए निरंतर रखा जाए। सीए एसएल चपलोत, सीए गोपाल काकानी, इन्दरमल जैन, माधवजी काकानी, सीए संदीप मूणत ने समर्थन किया। इससे वर्तमान की कार्यकारिणी को ही आगे बढ़ा दिया गया। मीटिंग में एसडी पुरोहित स्मृति स्टडी सर्कल अवार्ड नवीन पोखरना, संजय मूणत एवं अभिषेक रांका को दिए गए।
परिषद की कार्यकारिणी में ये हैं शामिल
अध्यक्ष मनोज जैन (कांठेड़), उपाध्यक्ष सीए पवन श्रीमाल, सचिव सीए अंचल मूणत, सहसचिव सीए कृष्ण गोपाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए विजय सोमानी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/the-old-executive-of-the-tax-advisory-council-has-a-chance-again-128057046.html
No comments:
Post a Comment