Sunday, December 27, 2020

जौंहा पंचायत में अधूरे विकास कार्य, ग्रामीणों ने पूरे कराने की मांग

जौंहा पंचायत में निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत एक करोड़ रुपए की राशि का बंदरबांट होने के कारण वहां सिर्फ 20 लाख रुपए के निर्माण कार्य तो देखे जा सकते हैं लेकिन 80 लाख रुपए के काम क्यों नहीं कराए गए इसकी जांच व दोषी के खिलाफ कार्रवाई अब तक नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, हाट बाजार,सीसी रोड, नालियां, चबूतरा, आंगनबाड़ी केंद्र, व हेड पंप खनन के लिए शासन से एक करोड़ से अधिक रुपए मंजूर किए गए थे लेकिन सचिव व सरपंच ने सिर्फ 20 लाख रुपए के निर्माण कार्य तो कराए लेकिन 80 लाख रुपए के बड़े निर्माण कार्य नहीं कराए। शिकायत है कि शेष रकम का सरपंच व सचिव ने बंदरबांट कर लिया है। सरपंच और सचिव ने बिना निर्माण कार्य कराए पैसे निकाल लिए है परिणाम स्वरूप गांव के विकास कार्य अधूरे पड़े हैं जबकि कागजों में 80 लाख रुपए का भुगतान इन विकास कार्यों पर हो चुका है।

ग्रामीणों की मानें तो पंचायत में हाट बाजार, सीसी रोड, नालियां, चबूतरा, आंगनवाड़ी केंद्र, हेड पंप खनन सहित कई विकास कार्य अब तक अधूरे पड़े हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनाए जाने वाले शौचालय, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री योजना के तहत बनने वाले आवास, इनके अलावा मनरेगा की ओर से कराए जाने वाले कार्य भी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/ambah/news/incomplete-development-work-in-jauhan-panchayat-villagers-demand-completion-128060727.html

No comments:

Post a Comment