Thursday, December 31, 2020

मुलताई वासियों की प्यास बुझाएगा हरदौली डेम

पेयजल संकट से जूझ रहे मुलताई नगर के लोगों को इस साल 2021 में हरदौली पेयजल योजना के माध्यम से पानी मिलेगा। 20 करोड़ की योजना में हरदौली डेम का काम पूरा हो गया है। फिल्टर प्लांट और पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। साल के अंत तक यह काम भी पूरा हो जाएगा। इससे मुलताई नगर के 40 हजार लोगों को गर्मी में पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। 5 किमी दूर डेम से मुलताई लाया जाएगा पानी। शहर में 47 किलोमीटर में पाइप लाइन बिछाकर पानी घरों तक पहुंचाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hardauli Dame will quench the thirst of Multanites


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/hardauli-dame-will-quench-the-thirst-of-multanites-128074931.html

No comments:

Post a Comment