स्टाम्प शुल्क में दो फीसदी की छूट 31 दिसंबर तक मिलना है। ऐसे में रजिस्ट्री कराने के लिए महलवाड़ा स्थित रजिस्ट्रार विभाग में भीड़ उमड़ रही है और रोजाना 90 से 100 रजिस्ट्रियां हो रही हैं लेकिन विभाग के बाहर लगा लोहे का शेड जर्जर हो रहा है। इसमें लगे कांच गिरने से लोगों में डर है।
सोमवार सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे तक भी कांच गिरे। इससे लोग बचे। हालांकि इस संबंध में किसी ने भी विभाग को शिकायत नहीं की है। विभाग के मुताबिक इसकी जानकारी नहीं हैं। ना ही किसी ने इसकी शिकायत किसी ने हमें की है। फिर भी हम मामला दिखवाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/panels-falling-from-the-shed-of-the-registrar-office-in-mahalwada-fear-of-people-coming-to-register-128063420.html
No comments:
Post a Comment