Sunday, December 27, 2020

काेराेना संक्रमण से बचाव के लिए जिले के 10 थानों में लगे ग्लास विंडाे

काेराेना संक्रमण से पुलिस कर्मियाें काे बचाने के लिए पुलिस थानाें में रेलवे विंडाे की तर्ज पर कांच (ग्लास) के विंडाे बनाए गए हैं। इसमें फरियादी की सुनवाई करने के लिए दिवस अधिकारी बैठेंगे। पुलिस विभाग ने जिले के 10 थानाें में ग्लास विंडाे लगाए हैं। अधिकारी फरियादी से माइक और लाउड स्पीकर से बात करेंगे। गाैरतलब है कि जिले में काेराेना के पूर्व में कई पुलिस अधिकारी संक्रमित हाे चुके हैं, लेकिन काेराेना के नए स्वरूप से पुलिस विभाग ने एहतियात शुरू कर दी है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया जिले के ऐसे थाने जहां पर ज्यादा लाेगाें का आना जाना हाेता है। थानाें में विंडाे तैयार करवाए हैं ताकि पुलिस कर्मचारियाें को बाहरी लाेगाें के संपर्क से बचाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Glass windows installed in 10 police stations of the district to prevent infection


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/glass-windows-installed-in-10-police-stations-of-the-district-to-prevent-infection-128060801.html

No comments:

Post a Comment