Tuesday, December 29, 2020

कॉलेजों में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से

स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के पाठ्यक्रमों में छठवें चरण की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 30 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार अपंजीकृत आवेदकों के लिए ऑनलाइन पंजीयन 30 और 31 दिसंबर को होंगे।

आवेदन पत्र और दस्तावेजों का सत्यापन किसी भी सरकारी कॉलेज के हेल्प सेंटर से 2 जनवरी तक कराया जा सकेगा। महाविद्यालय, पाठ्यक्रम और विषय समूह के संबंध में विकल्प 4 जनवरी को सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक दिया जा सकेगा। सीएलसी की मेरिट सूची इसी दिन दोपहर 3 बजे जारी की जाएगी। आवंटित महाविद्यालयों में पोर्टल से डिजिटल ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 4 व 5 जनवरी को किया जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/admission-process-of-sixth-phase-in-colleges-from-today-128067843.html

No comments:

Post a Comment