Saturday, December 26, 2020

पहले सेल्फी ली फिर वीडियो कॉल कर फांसी लगा जान दे दी

नगरपालिका कर्मचारी के बेटे ने छोटा मालीपुरा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे जब फंदे से उतारा तो कान में ईयर फोन लगे थे और मोबाइल नीचे गिरा मिला। इससे लग रहा कि उसने किसी को वीडियो कॉल की। फंदे के साथ सेल्फी ली और फिर लटक गया। इससे मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। माता-पिता तीन महीने बाद उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक बेटा दुनिया से चला गया तो वे क्षुब्ध रह गए। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

पुलिस का कहना प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की आशंका, विधायक भी मौके पर पहुंचे

सिटी थाना प्रभारी वीडी जोशी ने बताया कि छोटा मालीपुरा निवासी मनोज पिता कैलाश सैनी (30) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे मनोज ने भोजन किया और फिर सोने के लिए दूसरे माले पर स्थित अपने कमरे में चला गया। माता-पिता नीचे कमरे में सोए थे। शनिवार सुबह करीब 8 बजे तक मनोज चाय पीने नीचे नहीं आया तो मां रमाबाई उसे उठाने गई। आवाज देने पर जवाब नहीं मिला तो दरवाजे को धक्का दिया। दरवाजा खुलते ही बेटे मनोज को फंदे पर लटकता देख मां के होश उड़ गए। उन्होंने बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे पति कैलाश सैनी को सूचना दी। विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय भी पहुंचे और शोक जताया। पुलिस ने शव पंचनामा बनाया और सिविल अस्पताल में पीएम करवाया। पारिवारिक लोगों ने बताया कि मनोज साइकिल दुकान पर काम करता था। सगाई छोटी सादड़ी में तय हुई थी और तीन महीने बाद दोनों भाइयों की साथ शादी थी। पुलिस का मानना है कि प्रेम प्रसंग वजह हो सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First took a selfie and then hanged himself by video call


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/first-took-a-selfie-and-then-hanged-himself-by-video-call-128057052.html

No comments:

Post a Comment