स्नेह नगर स्थित शिव मंदिर परिसर में मुखर्जी मंडल ने भाजपा के पितृ पुरुष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 96वां जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर तुलसी के पौधे व कंबल बांटे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, पूर्व पार्षद मनीषा मनोज शर्मा, सारिका दिक्षित, प्रेमलता बैरागी, सुनीता श्रीवास्तव, ज्योति सालवी, खुशबू अलोरिया, जयश्री राठौड़, शांति पाटीदार, धर्मेंद्रसिंह देवड़ा, मंडल उपाध्यक्ष चेतना पाटीदार सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/tulsi-plant-distributed-in-sneh-nagar-128057078.html
No comments:
Post a Comment