घर के अंदर चालू फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के बाद तेज ब्लास्ट हुआ और उसकी चपेट में आकर 2 महिलाओं सहित 3 लोग झुलस गए, जिन्हें गंभीर हालत में जिला मुख्यालय से ग्वालियर रैफर किया गया है। हादसा सिहोनियां थाना क्षेत्र के खड़ियाहार में मंगलवार सुबह हुआ। जानकारी के अनुसार खड़ियाहार गांव में रहने वाले दिनेश तोमर के घर पर मंगलवार की सुबह उनकी पत्नी मधु तोमर, पुत्र अंकित तोमर और मां रजनी तोमर मौजूद थीं। इसी दौरान दिनेश की पत्नी मधु तोमर घर में रखे फ्रिज से कुछ सामान निकालने पहुंची।
तभी अचानक एकदम शॉर्ट सर्किट हुआ और फ्रिज में तेज ब्लास्ट हो गया। फ्रिज धूं-धूं कर जलने लगा, जिससे निकली लपटों से मधु झुलस गई। मधु की चीख सुनकर उसका बेटा अंकित और उनकी सास रजनी तोमर भी मौके पर पहुंचीं। मधु को आग की लपटों से बचाने के फेर में यह दोनों भी बुरी तरह से झुलस गए।
तब तक आस-पड़ौस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने के बाद मां-बेटे व सास को झुलसी हुई अवस्था में घर से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें ग्वालियर रैफर किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/blast-in-fridge-due-to-short-circuit-3-people-including-2-women-scorched-gwalior-refer-127968521.html
No comments:
Post a Comment