Monday, October 26, 2020

दुकानदार कोरोना से बेखौफ, ग्राहक ताे दूर व्यापारी भी नहीं पहन रहे मास्क

कोरोना लगातार पैर पसार रहा है, इसके बावजूद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। त्योहार के बाजार ने संक्रमण के खतरे को दोगुना कर दिया है। बड़े शोरूम संचालक खुलेआम कोविड नियमों को तोड़ रहे हैं, दुकानों में न तो सोशल डिस्टेंसिंग रखी जा रही है और न ही ग्राहक और दुकानदार मास्क पहन रहे हैं।

अच्छी बात यह है फुटपाथ पर काराेबार करने वाले छोटे दुकानदार कोरोना के खतरे को समझ चुके हैं। वे पूरे समय मास्क तो पहन ही रहे हैं, साथ ही सोशल डिस्टेंस भी रख रहे हैं। काेविड नियमों को नहीं मानने वालों को यह समझना होगा कि कोरोना छोटे-बड़े का भेद नहीं करता। किसी को भी संक्रमण हो सकता है। सावधानी ही कोरोना का बचाव है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शहर के सदर बाजार में साड़ी के शोरूम पर संचालक और ग्राहक बिना मास्क लगाए बैठे हुए ।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/shopkeepers-fearless-from-corona-businessmen-are-not-even-wearing-masks-away-from-customers-127851839.html

No comments:

Post a Comment