Wednesday, October 21, 2020

नाबालिग ने बात करना बंद किया ताे हत्या की, खदान में फेंका शव; गिरफ्तार

जिले के बठिया गांव में बुधवार सुबह गांव के ही युवक महेश काेल (24) ने 16 साल की एक नाबालिग की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव तामुलिया खदान में फेंक गया। पुलिस ने वारदात के 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि महेश ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों प्राय: मोबाइल पर संपर्क में रहते थे। इधर कुछ दिनाें से नाबालिग ने महेश से बात करना बंद कर दी थी।

इसी वजह से वह नाराज था। महेश ने जैसे-तैसे फोन पर मना कर सुबह 6 बजे गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तामुलिया खदान में बुलाया। नाबालिग शौच के बहाने वहां पहुंची तो महेश ने उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की घटना होने की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/the-minor-stopped-talking-murdered-threw-the-dead-body-in-the-mine-arrested-127838351.html

No comments:

Post a Comment