Wednesday, October 7, 2020

इलाज के दौरान सागर में एक की मौत, तीन निकले संक्रमित, सागर कोरोना लैब से देर शाम तक एक भी जांच रिपोर्ट न आने से पेंडिंग संख्या पहुंची 439

पिछले दिनों बकस्वाहा का 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसकी इलाज के दौरान सागर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बुधवार की देर शाम तक सागर कोरोना लैब द्वारा एक भी जांच रिपोर्ट न दिए जाने से ट्रू नॉट लैब में 3 व्यक्ति संक्रमित पाए गए। स्वस्थ होने पर देर शाम तक जिले भर से 18 मरीजों को डिस्चार्ज किया है।
पिछले दिनों बकस्वाहा कस्बे के 45 वर्षीय व्यक्ति को सर्दी, जुकाम और बुखार होने पर परिजनों ने स्थानीय अस्पताल के डॉक्टर को दिखवाया। सुधार न होने पर परिजन उसे दमोह और इसके बाद सागर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर जांच रिपोर्ट में यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जांच रिपोर्ट आने के कुछ समय बाद ही इस व्यक्ति की मौत हो गई। मौत के बाद सागर प्रशासन ने मृतक का कोविड नियमों का पालन करने हुए स्थानीय मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कर दिया। इस व्यक्ति की मौत हो ने से जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 30 पहुंच गई है।

छतरपुर, नौगांव और लवकुशनगर में मिले एक-एक पॉजिटिव

जिला अस्पताल स्थित ट्रू नॉट लैब और किट की जांच में छतरपुर शहर, नौगांव और लवकुशनगर में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। देर शाम सागर लैब की एक भी जांच रिपोर्ट न आने से पेंडिंग सैंपल की संख्या 439 पहुंच गई। वहीं बुधवार को जिले भर के कोविड सेंटर, आइसोलेशन और होम आइसोलेट रहे 18 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। स्वस्थ होने पर बुधवार को छतरपुर शहर में अपने-अपने घर पर होम आइसोलेट हुए 14 मरीजों को स्वस्थ होने पर उनके घर से डिस्चार्ज किया गया। साथ ही महोबा रोड और खजुराहो कोविड केयर सेंटर से एक-एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। साथ ही आइसोलेशन वार्ड से दो मरीजों को भी डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को 3 पॉजिटिव पाए जाने और 18 मरीजों के डिस्चार्ज होने से एक्टिव केस की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई।

ब्लॉकवार मरीजों की संख्या

  • छतरपुर - 581
  • नौगांव - 299
  • राजनगर - 186
  • लवकुशनगर - 104
  • बड़ामलहरा- 77
  • बिजावर - 37
  • बकस्वाहा - 26
  • गौरिहार - 19

पन्ना जिले में 17 कोरोना संक्रमित मिले, जिले में 726 पहुंची संख्या

पन्ना जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार 6 अक्टूबर को 18 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। बुधवार 7 अक्टूबर को 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। अब जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 726 पहुंच गई है। जिला स्वास्थ्य कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिले में कुल 17 नए कोरोना पॉजिटिव प्रकरण पाए गए है। पन्ना शहरी क्षेत्र में 4, अजयगढ़ के ग्राम विश्रामगंज में 6, अजयगढ़ में 4, पवई में 1, ग्राम मझगायं में 1 तथा सिली गुनौर में 1 पॉजिटिव प्रकरण पाए गए हैं। पन्ना जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 726 पुष्ट मरीज पाए जा चुके हैं। जिनमें से 650 मरीजों के स्वस्थ होने के उपरांत वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव पुष्ट केस की संख्या 72 है। जिनको जिले के विभिन्न कोविड संस्थानों में भर्ती कर चिकित्सकों की देखरेख में आवश्यक उपचार किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One died during treatment in Sagar, three turned out to be infected, Pending number reached 439 due to not having a single test report from Sagar Corona lab till late evening


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/chhatarpur/news/one-died-during-treatment-in-sagar-three-turned-out-to-be-infected-pending-number-reached-439-due-to-not-having-a-single-test-report-from-sagar-corona-lab-till-late-evening-127791875.html

No comments:

Post a Comment