जिले में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2700 के पार हो गया है। जिले में 40 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें सेना और पुलिस के दो-दो जवान भी शामिल है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2735 पर पहुंच गया है। संक्रमितों में आधे यानी 19 मरीज युवा वर्ग के हैं। इसके अलावा इन मरीजों में आधे से ज्यादा यानी 22 लोग सागर शहरी क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट के अनुसार कैंट क्षेत्र निवासी सेना के 39 वर्षीय तथा 51 वर्षीय जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा पुलिस लाइन मकरोनिया और पुलिस लाइन सिविल लाइन निवासी 60 वर्षीय और 39 वर्षीय पुलिसकर्मी को भी संक्रमित बताया गया है।
मकरोनिया, रहली से तीन-तीन मरीज
रिपोर्ट में 58 वर्षीय महिला, 37 वर्षीय पुरुष जामघाट रहली से पाॅजिटिव आए हैं। रहली से ही 23 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिली है। गढ़ाकोटा से 59 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। 28 वर्षीय पुरुष नेहानगर मकरोनिया, 62 वर्षीय महिला मकरोनिया, 38 वर्षीय पुरुष कृष्णानगर से संक्रमित मिले हैं। बीना के हिरनछिपा से 20 वर्षीय महिला, 53 वर्षीय पुरुष कानूनगो वार्ड बीना भी पॉजिटिव पाए गए हैं। खुरई से 60 वर्षीय महिला व 63 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/two-army-personnel-40-new-positives-including-policemen-found-three-patients-from-makaronia-rahli-corona-virus-infected-patients-in-sagar-crosses-2700-127791794.html
No comments:
Post a Comment