स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति सप्ताह 5 से 11 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। जिसमें 1 साल से लेकर 19 साल तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर शुक्रवार काे स्वयं सेवकाें ने ग्राम पांडाेला में घर घर जाकर बच्चाें काे कृमिनाशक दवा खिलाई।
इस दाैरान पीएलवी हनुमान तिवारी ने ग्रामीणाें काे बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक विकास को बाधित करता है एवं पोषण व हीमोग्लोबिन को भी प्रभावित करता है । 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जा रही है।
एल्बेंडाजोल की टेबलेट 400 एमजी 1-2 वर्ष तक के बच्चों को आधी व दो से तीन बर्ष के बच्चों को पूरी गोली चूरकर पानी के साथ दी जाएगी, जबकि 3 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजॉल की पूरी गोली चबा-चबाक खिलाई जाएगी। उधर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बीएल यादव ने जिलावासियाें से 11 अक्टूबर तक अपने बच्चों काे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व अांगनबाड़ी केंद्र पर जाकर एल्बेंडाजोल दवा अवश्य खिलाने की अपील की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheopur/news/volunteers-of-the-district-legal-services-authority-fed-door-to-door-with-children-antidote-insisted-on-giving-medicine-to-children-up-to-11-127798638.html
No comments:
Post a Comment