भोपाल क्राइम ब्रांच ने खजूरी सड़क स्थित गगन रेस्तरां के पीछे बने एक हॉल में जुआ खेल रहे दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुए की फड़ रेस्तरां संचालक चांद सिंह मेवाड़ा ने बिठाई थी। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 21 हजार 260 रुपए और ताशपत्ते जब्त कर उनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।
एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि एक सूचना के बाद पुलिस ने रेस्तरां पर दबिश दी थी। पुलिस यहां पहुंची तो रेस्तरां के पीछे बने एक हॉल में जुआ खेला जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में दिनेश हाडा, नरेंद्र नागर, मकसूद खान, मोहन सिंह, शुभम नागर, लालाराम मेवाड़ा, महेश सिंह पटेल, कैलाश विश्वकर्मा, राजकुमार नागर और भारत सिंह मेवाड़ा शामिल हैं। रेस्तरां संचालक फरार हो गया। पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/gagan-was-gambling-in-the-restaurant-ten-gamblers-arrested-127738967.html
No comments:
Post a Comment