Sunday, September 6, 2020

सिंगाजी थर्मल पावर में खुलेगी सीमेंट क्लीनकर ग्राइंडर यूनिट; पूर्व विधायक नारायण पटेल की मांग पर प्रदेश सरकार के उपक्रम एमपीपीजीसीएल ने मंगवाए आवेदन

श्री सिंगाजी थर्मल पॉवर में सीमेंट क्लीनकर ग्राइंडर यूनिट स्थापित होगी। मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड(एमपीपीजीसीएल) ने यूनिट के लिए आवेदन बुलाए है। कंपनियां अपने आवेदन 22 सितंबर तक जमा कर सकती है।

गौरतलब है थर्मल पॉवर से निकलने वाले राखड़ का उपयोग सीमेंट बनाने में किया जाता है। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नारायण पटेल ने थर्मल पॉवर के पास ही यूनिट स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मांग की थी। पूर्व विधायक पटेल ने सीमेंट यूनिट के खुलने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलने की संभावनाओं का जिक्र किया था। मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व विधायक की मांग पर पहल करते हुए टेंडर जारी कराए है।

एमपीपीजीसीएल ने आवेदन आमंत्रित करने के साथ ही यूनिट को रेलवे और स्थानीय सुविधाओं के मिलने वाले लाभ का जिक्र किया है। एमपीपीजीसीएल ने आमंत्रण सूचना में लिखा है कि श्री सिंगाजी थर्मल पॉवर परियोजना दोंगालियां बीड़ रेलवे स्टेशन से मात्र 14 और खंडवा रेलवे स्टेशन से सड़क मार्ग के माध्यम से 45 किमी की दूरी पर है। यहां पर 6 लाख मिट्रिक टन फ्लाय ऐश(राखड़) 30 साल तक आपको उपलब्ध होगा। सिंगाजी थर्मल पावर परियोजना को केंद्रीय पर्यावरण, वन और मौसम विभाग ने यूनिट लगाने के लिए उपयुक्त माना है।

सांसद के सहयोग से सीएम ने मानी मांग : पटेल
पूर्व विधायक नारायण पटेल ने सिंगाजी थर्मल पावर में सीमेंट क्लीनकर ग्राइंडर यूनिट के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं सांसद नंदकुमारसिंह चौहान की आभार माना। पटेल ने कहा क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार दिलाने के लिए मैने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी पत्र लिखा था लेकिन उन्होंने कोई प्रयास नहीं किया। जुलाई में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के सहयोग से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से सीमेंट फैक्ट्री लगाने की मांग रखी थी। हमारी मांग को स्वीकार करे हुए सीएम चौहान ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की पहल की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Cement Cleaner Grinder Unit to open at Singaji Thermal Power; MPPGCL, an undertaking of the state government, invited applications on the demand of former MLA Narayan Patel


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/cement-cleaner-grinder-unit-to-open-at-singaji-thermal-power-mppgcl-an-undertaking-of-the-state-government-invited-applications-on-the-demand-of-former-mla-narayan-patel-127693870.html

No comments:

Post a Comment