क्षेत्रीय विधायक ब्रह्मा भलावी कोरोना संक्रमित हैं। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है। इधर, क्षेत्र में जगह-जगह कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधायक भलावी व क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर मंदिरों में विशेष हवन, आरती, अभिषेक कर रहे हैं। शनिवार को नेशनल हाईवे 69 स्थित हनुमान मंदिर में कांग्रेसियों व ग्रामीणों ने हनुमान चालीसा का पाठ कराया व ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। कांग्रेस नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश कावड़कर ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना पूरे देश में अपने पैर पसार रही है। विधायक व क्षेत्र के अनेक लोग भी पॉजिटिव हो गए, इससे निजात हनुमान जी दिला सकते हैं। उन्होंने कहा हनुमानजी पर हमें भरोसा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/hanuman-chalisa-recitation-done-for-the-health-benefits-of-infections-127738977.html
No comments:
Post a Comment