एमजी रोड थाने के सब इंस्पेक्टर ने मंगलवार रात 8 बजे अपनी कार से एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक समेत तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घटना संयोगितागंज थाने के पास की है। हादसे के बाद जब लोगों ने कार में देखा तो उसमें शराब की बोतलें मिलीं। इस पर डायल 100 और संयोगितागंज पुलिस को सूचना दी गई।
घटना से कुछ देर के लिए जीपीओ से अनाज मंडी जाने वाले मार्ग का ट्रैफिक भी बाधित हुआ। संयोगितागंज पुलिस के मुताबिक, कार का नंबर (एमपी 09 सीवी 5706) है। इसे सब इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह खरड़ाते चला रहे थे। हादसे में बैटरी चलित रिक्शे का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/si-of-mg-road-police-station-hits-e-rickshaw-three-women-including-rickshaw-driver-injured-127744966.html
No comments:
Post a Comment