Saturday, September 19, 2020

तिघरा बांध में सितंबर में कम हो गया आधा फीट से ज्यादा पानी

तिघरा बांध में विगत 19 दिन में आधा फीट से ज्यादा पानी कम हो गया। तिघरा बांध का जल स्तर 1 सितंबर को 737.30 फीट पर था जो शनिवार को 736.75 फीट पर आ गया, यानि .55 फीट पानी कम हो गया। सितंबर में कुछ दिन हल्की बरसात हुई, इससे बांध का पानी कुछ दिन स्थिर रहा।

अब मानसून की विदाई लगभग हो चुकी है ऐसी स्थिति में तिघरा बांध को भरने की योजना तैयार की जाएगी। इसके लिए नगर निगम से आगामी दिनों के लिए पानी की मांग मिलने का इंतजार है। एक सितंबर के बाद तिघरा के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश न होने से तिघरा का लेवल रुक-रुककर बढ़ा और स्थिर रहा था। अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितंबर में बरसात न होने से पेहसारी बांध में भी पानी नहीं आया है और यह दोनों बांध भी 4 फीट और ककैटो बांध लगभग 7 फीट खाली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tighara dam reduced water by more than half feet in September


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/tighara-dam-reduced-water-by-more-than-half-feet-in-september-127735666.html

No comments:

Post a Comment