Thursday, September 17, 2020

उत्तर पुस्तिका जमा कराने गए छात्र के साथ सहा. प्राध्यापक व अतिथि विद्वान ने की मारपीट

शासकीय स्वामी विवेकानंद काॅलेज में बुधवार काे बीकाॅम फाइनल की उत्तर पुस्तिका जमा कराने गए छात्र की लाइन में लगने काे लेकर सहायक प्राध्यापक व अतिथि विद्वान ने मारपीट की। सिटी थाने में गुरुवार काे छात्र की शिकायत पर दाेनाें के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गणेश चाैक निवासी छात्र आशुताेष शर्मा व गणेशराव शर्मा अपनी बहन के अदिति शर्मा के साथ उत्तर पुस्तिका जमा कराने काॅलेज गया था। करीब एक घंटे तक लाइन में खड़ा रहा।

इसी दाैरान सहायक प्रध्यापक मधुकर इटेवार आए। उन्हाेंने छात्र काे दूसरी लाइन में लगने काे कहा। इसी बात पर बहस हाे गए। इसी बीच अतिथि विद्वान हरिहर लभानिया भी पहुंच गए। दाेनाें ने छात्र के साथ गाली-गलाैज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/endured-with-the-student-who-went-to-submit-the-answer-book-professor-and-guest-scholar-beat-up-127729282.html

No comments:

Post a Comment