Thursday, September 24, 2020

मंडी कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल आज से

मंडी टैक्स लेकर गुरुवार से मंडी व्यापारी अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए। इससे जो ट्रॉलियां बुधवार को बारिश की वजह से नीलामी से बच गई थीं सिर्फ उनकी नीलामी हो पाई। शेष नीलामी बंद रही। मंडी व्यापारी मनोज जैन ने बताया अभी मंडी में 1.70 रुपए टैक्स लिया जा रहा है। हमारी मांग इसे कम कर 50 पैसे करने की है। वहीं मंडी के नियम बहुत कठिन है। इसको लेकर हम हड़ताल पर हैं। जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल पर रहेंगे।
एक्ट का विरोध शुरू- शुक्रवार से मंडी के कर्मचारी भी अनिश्चित काल के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। मप्र मंडी कर्मचारी महासंघ के रतलाम जिले के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया कि मंडी के बाहर पैन कार्ड के आधार पर कोई भी व्यक्ति खरीदी कर सकता है। उसे मंडी शुल्क भी नहीं चुकाना होगा। ऐेसे में मंडी में माल खरीदने कौन आएगा। ऐेसे में मंडी कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/mandi-employees-indefinite-strike-from-today-127751609.html

No comments:

Post a Comment