नगर के आसपास हरे भरे खेतों को नेस्तनाबूद कर मुरूम डालकर अस्थाई मार्ग निर्माण कर काटे गए प्लाटों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। प्रशासनिक उदासीनता एवं मिलीभगत के चलते भूमाफिया राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे भूखंडों को धड़ल्ले से बेच रहे हैं। नियमों की जानकारी के अभाव में लोग राष्ट्रीय राजमार्ग सहित तथाकथित कॉलोनियों में महंगे दाम पर भूखंड क्रय करने के बाद अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला अंबा बिहार कालोनी का प्रकाश में आया है जहाँ अंबा विहार निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि जीवन भर की कमाई लगाकर स्वयं का आशियाना तो बना लिया किंतु विगत कई माह से अस्थाई विद्युत कनेक्शन के चलते 2 गुना से अधिक विद्युत बिल अदा करना पड़ रहा। इस माह भी मध्य क्षेत्र पूर्व विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 850 यूनिट का दिया गया बिल हमारे घर वालो को मानसिक औऱ आर्थिक प्रताड़ना दे रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि अंबा विहार कॉलोनी में मकान बनातें वक्त ये पता चला कि कॉलोनाइजर ने हमारे साथ धोखा किया है।
हम सभी कॉलोनी वालों को मध्य क्षेत्र पूर्व विद्युत वितरण कंपनी द्वारा यह बताया गया कि हमें परमानेंट बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। यह नियम केवल नए मकानों के लिए है जबकि यहाँ पूर्व में बने 15 से 20 मकानों को परमानेंट बिजली कनेक्शन है। पिछले 3 महीने से कभी 5 हजार ,कभी 3 हजार औऱ इस महीने 8 हजार रुपये का बिजली बिल आया है । हम हर महीने चुकाते है इसके बावजूद इस महीने 850 यूनिट बिजली एक सामान्य घर में कैसे जल सकती है। शिकायतकर्ता ने एसडीएम से आग्रह किया है कि हमारा पुराना मीटर चेक किया जाए और नये मीटर से स्थाई कनेक्शन दिलाया जाये।
इनका कहना है
अंबा बिहार अवैध कॉलोनी हैं जिसका इलेक्ट्रिफिकेशन नहीं हुआ है। कॉलोनाइजर को कॉलोनी वैध करानी होगी । जानकारी में आने के बाद से नए कनेक्शन अस्थाई दिए जा रहे हैं जिनकी विद्युत दर स्थाई कनेक्शन से अधिक होती है इसलिए उपभोक्ता को बिल अधिक लग रहा है।
कृष्ण मोहन सहायक अभियंता
मध्य क्षेत्र पूर्व विद्युत वितरण कंपनी सिहोरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/colonies-made-of-jees-flames-for-those-taking-the-plot-127738987.html
No comments:
Post a Comment