तिलवारा थाना क्षेत्र में एक कार सवार द्वारा सड़क पर दौड़ रही फॉरच्यूनर कार को साइड न देने पर उसमें सवार सूबेदारों ने कार रोकी और चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना को लेकर थाने में भी जमकर हंगामा होता रहा। सूत्रों के अनुसार गधेरी निवासी सुनील यादव अपने भाई को छोड़ने जोधपुर पड़ाव की ओर गया था। वहाँ से लौटते समय उसकी कार के पीछे एक फॉरच्यूनर कार सवारों ने उसे चरगवाँ मोड़ पर रोका और जमकर उसकी धुनाई कर दी। कार सवार ने डायल 100 को घटना की सूचना देकर बताया कि फॉरच्यूनर कार में तीन सूबेदार सवार थे जो कि नशे की हालत में थे और साइड नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की गई है। इस घटना को लेकर देर रात तक थाने में हंगामा होता रहा।पी-2
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/subedar-beat-up-car-driver-127739004.html
No comments:
Post a Comment