Thursday, September 24, 2020

सूने मकान से नकदी के साथ गहने और डीवीआर चोरी

काजीपुरा स्थित कब्रिस्तान के सामने एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किए। चोर यहां से नकदी राशि सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर डीवीआर चोरी कर ले गए।
काजीपुरा निवासी आसिफ अली के यहां अज्ञात चोरों ने बुधवार व गुरुवार की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आसिफ अली पत्नी शबनम व बच्चों के साथ कपड़ों का सामान लेने के लिए जोधपुर गए हुए हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर शबनम का भाई सैफ अली व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। सैफ अली ने बताया कि बहन, जीजा, बच्चों के साथ कपड़ों की खरीदारी करने 22 सितंबर को जोधपुर गए हैं। चोरों ने ताला खोल कर चोरी की और फिर ताला लगा भी दिया। चोर 87 हजार रुपए, सोने की चेन, झुमकी, हाथ की पोची, भांजी के कान के टाप्स चुरा ले गए। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त कर डीवीआर चोरी कर ले गए। जांच कर रहे स्टेशन रोड थाने के एसआई एन एस मरावी ने बताया कि सैफ अली की शिकायत के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। घर मालिक आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/jewelry-and-dvr-stolen-with-cash-from-a-sworn-house-127751643.html

No comments:

Post a Comment