Thursday, September 17, 2020

रिद्धनाथ सहित अन्य घाटाें पर तैनात रहे पुलिस जवान

सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को काेराेना वायरस के कारण श्रद्धालु स्नान करने नहीं पहुंचे। जिला प्रशासन के अधिकारियाें और पुलिस ने घाटाें पर निगरानी की। वायरस के मद्देनजर श्रद्धालु घाटाें पर न आ सकें इसके लिए इंतजाम किए गए। जगह जगह बेरिकेड्स लगाए गए।

सभी घाटों पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए। सुबह से ही कई श्रद्धालु नर्मदा स्नान करने पहुंचने लगे। घाटों पर पहले से तैनात जवानाें ने लाेगाें काे वापस घर भेज दिया। दूरदराज गांवाें से आने वाले श्रद्धालु नर्मदाजी में जाने के लिए कई रास्ते तलाश रहे थे। इसके बाद कई श्रद्धालु हंडिया के पास मालपान, गाैला व मैदा गांव के पास जाकर नर्मदा में स्नान किया। इन गांवाें में पूरे दिन श्रद्धालु स्नान करने पहिंचे। इसके अलावा नर्मदा के पुल से ही कई लाेगाें ने दर्शन कर नारियल छाेड़कर घर लाैट गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/handiya/news/police-personnel-deployed-at-riddhanath-and-other-losses-127729326.html

No comments:

Post a Comment