Wednesday, September 23, 2020

किराना दुकानों के साथ मिल्क पार्लर भी 8 बजे होंगे बंद, सिर्फ मेडिकल, रेस्त्रां और भोजनालय खुले रहेंगे

शहर में किराना दुकानों के साथ ही सांची पार्लर भी रात 8 बजे बंद होंगे। बुधवार को कलेक्टर अविनाश लवानिया ने इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी कर दिया। भोपाल में किराना दुकान, रेस्त्रां, भोजनालय और सांची पार्लर को लेकर गफलत की स्थिति बन गई थी। जिला प्रशासन के पूर्व में जारी आदेश में राशन, रेस्त्रां, होटल, खान-पान की दुकानें रात 8 बजे के बाद भी खोलने की अनुमति दी थी।

इसके बावजूद पुलिस कई स्थानों पर खान-पान की दुकानों के साथ ही किराने की दुकानें बंद करवा रही थी, जबकि कुछ जगह यह खुल रही थीं। इससे विरोध होने लगा था। जिला प्रशासन के पास भी इसकी शिकायतें पहुंची थीं। इसी वजह से यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है। अब केवल दवा, खान-पान, रेस्त्रां, भोजनालय रात 8 बजे के बाद खुले रहेंगे। बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी।

व्यापारियों का समर्थन

संक्रमण रोकने के लिए यह जरूरी
हम तो चाह रहे हैं कि शाम 7 बजे ही दुकानें बंद करवाने का आदेश हो जाए। सही फैसला है। संक्रमण की रोकथाम के लिए यह जरूरी है।
- कुंदनलाल भूरानी, अध्यक्ष, किराना व्यापारी संघ, जुमेराती

सभी प्रशासन का सहयोग करेंगे
सप्ताह में 6 दिन बाजार खुल ही रहे हैं। रात 8 बजे बंद करने में कोई परेशानी नहीं है। सब तैयार हैं। हम सभी प्रशासन का सहयोग करेंगे।
-अजय देवानानी, सचिव, न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ

परिवार के लिए समय मिल जाएगा
रात 8 बजे बाजार बंद करने का फैसला जनहित में है। व्यापारी को भी समय मिलेगा, रात 9 बजे तक वह अपने घर पहुंच जाएगा।
- संजीव मिश्रा, अध्यक्ष, कोलार व्यापारी महासंघ

थोक बाजार 7 बजे बंद कर देंगे
शाम को बाजारों मे भीड़ बढ़ती है। हमने फैसला लिया है कि थोक बाजार 7 बजे तक बंद कर देंगे। शेष दुकानें 8 बजे बंद की जाएंगी।
-अनुपम अग्रवाल, महासचिव, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बैरागढ़ फूड स्टॉल (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/milk-parlors-along-with-grocery-shops-will-also-be-closed-at-8-pm-only-medical-restaurants-and-eateries-will-remain-open-127748471.html

No comments:

Post a Comment