गुरुवार अलसुबह 5 बजे। नागझिरी के आगे उतावली-ताप्ती संगम का तवा घाट। यहां उतावली नदी में कमर तक पानी। सामान्य बहाव से उतावली ताप्ती नदी में मिल रही थी। इस बीच नागझिरी के सईद बख्श की ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मजदूर रेत निकालने के लिए नदी के पार पहुंचे। कुछ देर बाद अचानक उतावली नदी का जलस्तर बढ़ गया। सुबह 6 बजे ड्राइवर शेख फारूख ने बाढ़ के पानी में ट्रैक्टर-ट्रॉली उतार दी।
गहरे पानी में ट्रैक्टर-ट्रॉली डूबने लगी तो मजदूर नदी में कूद पड़े। चार मजदूर तैरकर नदी पार पहुंचे और चीख-पुकार मचाई। इस पर आसपास के नाविक बचाने पहुंचे। नाव से रस्सा बांधकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ड्राइवर सहित मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना पर गणपति नाका थाने से चार्ली जवान भी मौके पर पहुंचे।
- गहरे पानी में ट्रैक्टर-ट्रॉली डूबने लगी तो मजदूर नदी में कूद पड़े। नाविकों सहित 150 से ज्यादा लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रस्सी बांधकर बाहर खींचा।
- चालक सहित तीन मजदूर उतावली नदी में डूबी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर तीन घंटे तक बैठे रहे। इनसेट : 200 मीटर दूर नदी के बीच से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/7-laborers-tractor-trolleys-immersed-in-the-utavali-river-with-driver-sailors-tied-the-tow-127729287.html
No comments:
Post a Comment