पुलिस मुख्यालय भोपाल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मटकुली के एक युवक से उसी के रिश्तेदार ने छह लाख रुपए की ठगी की। थाना स्टेशन रोड पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसडीओपी पिपरिया शिवेंदु जोशी के द्वारा एक शिकायती आवेदन की जांच किए जाने पर मामला सामने आया है।
एसडीओपी ने बताया मटकुली में रहने वाले सुनील पिता फूलसिंह का ककोडिया ने अपने छिंदवाड़ा निवासी रिश्तेदार रमेश कुमार पिता रघुवंशी इनवाती पर आरोप लगाया था कि पीएचक्यू में नौकरी दिलाने का झांसा देकर छह लाख रुपए ले लिए हैं। काफी समय हो गया है और रमेश कुमार ने ना तो नौकरी लगवाई ना ही रुपए वापस कर रहा है। एसडीओपी जोशी में पूरे मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर जांच की। जांच में शिकायती आवेदन सही पाए जाने पर उन्होंने थाना स्टेशन रोड पुलिस को इस मामले में अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना स्टेशन रोड टीआई अजय तिवारी ने बताया कि रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/pipariya/news/relative-fraudulently-cheated-6-lakhs-in-phq-127742438.html
No comments:
Post a Comment