प्रदेश के 6511 गांवों की अधिसूचित फसल का नाम पोर्टल में दर्ज होने से मुआवजा पाने से छूटे 5 लाख किसानों के मामले में सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने पोर्टल में गांव और अधिसूचित फसल का रिकॉर्ड दर्ज करने की तारीख 30 सितंबर तय की है। यह काम समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही इस वर्ष लगभग 41 लाख किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा के लिए पंजीयन किया है।
यह पूर्व वर्ष में पंजीकृत किसानों की संख्या 37 लाख से 4 लाख ज्यादा है। समस्त बीमित किसान की जानकारी फसल बीमा पोर्टल में दर्ज किए जाने के लिए सतत निगरानी की जा रही है। भारत सरकार द्वारा किसानों की जानकारी प्रविष्ट किए जाने के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने स्पष्ट रूप से राज्य सरकार को लिखे पत्र में कहा था कि किसी भी स्थिति में 30 सितंबर 2020 तक खरीफ सीजन 2020 की जानकारी पोर्टल में दर्ज कर दी जाए।
राज्य सरकार को प्रदेश के कुल 15,797 गांवों की अधिसूचित फसल और किसानों के नाम देना था, लेकिन 16 सितंबर तक सिर्फ 9296 गांवों की जानकारी अपग्रेड की गई। 6511 गांवों की अधिसूचित फसल और किसानों के नाम दर्ज नहीं किए जा सके थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/after-exempting-5-lakh-farmers-from-crop-insurance-the-government-said-will-be-added-by-september-30-127748482.html
No comments:
Post a Comment