यूजी-पीजी के फाइनल ईयर की उत्तर पुस्तिकाएं बुधवार काे जिले के 32 कलेक्शन केंद्राें पर जमा हुई। दूसरे दिन केंद्राें पर विद्यार्थियाें की भीड़ कम रही। दोनों दिन की यूजी फाइनल की 3326 और पीजी की 1237 उत्तर पुस्तिकाएं जमा हुई। हालांकि, कुछ केंद्राें से देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाओं के आंकड़े नहीं मिल सके थे।
मालूम हाे, स्वामी विवेकानंद शासकीय काॅलेज में पहले दिन मंगलवार काे उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के लिए विद्यार्थियों की खासी भीड़ जुटी। इसमें साेशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। काॅलेज प्रबंधन ने भी खास इंतजाम नहीं किए, लेकिन दूसरे दिन काउंटर दूर बनाए। प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों काे साेशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी। काॅलेज की प्रभारी प्राचार्य डाॅ. प्रभा साेनी ने बताया कि दाे दिनों की मिलाकर यूजी फाइनल की 3326 और पीजी फाइनल ईयर की 1237 उत्तर पुस्तिकाएं जमा हुई है। 95 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाएं जमा कर चुके हैं। उन्हाेंने कहा कि अभी कुल उत्तर पुस्तिकाओं के जमा हाेने का सही आंकड़ा नहीं बताया जा सकता। हाे सकता है कुछ विद्यार्थियाें ने दूसरे जिले के केंद्राें पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा की हाे।
आज 6 वाहनाें से कलेक्ट हाेगी उत्तर पुस्तिकाएं
जिले में उत्तर पुस्तिकाएं कलेक्शन के लिए 32 केंद्र बनाए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्राें के 20 स्कूल शामिल हैं। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. साेनी ने बताया कि केंद्राें काे 6 सेक्टराें में बांटा गया है। 6 सेक्टरों के लिए 6 वाहन अधिग्रहित किए हैं। वाहन गुरुवार सुबह 7.30 बजे उत्तरी पुस्तिकाएं कलेक्ट करने रवाना हाेंगे। हर वाहन में सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, बाबू और एक प्यून रहेगा। शाम तक उत्तर पुस्तिकाएं लीड काॅलेज में जमा हाे जाएंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/3326-ug-and-1337-pg-answer-sheets-submitted-will-be-received-today-at-32-collection-centers-127726599.html
No comments:
Post a Comment