Wednesday, September 23, 2020

300 बसों का ~2 करोड़ टैक्स माफ, 1 अक्टूबर से चलेंगी बसें

प्रदेश सरकार ने बस ऑपरेटर्स को बड़ी राहत दी। कोरोनाकाल में टैक्स माफी की घोषणा के बाद बुधवार को परिवहन विभाग के पोर्टल पर साढ़े पांच माह का टैक्स माफ कर पोर्टल पर शून्य कर दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के बाद यह टैक्स माफ किया गया। अब एक सप्ताह में बस ऑपरेटराें द्वारा वाहनाें का मेंटनेंस कर लिया जाएगा। 1 अक्टूबर से पूरी क्षमता के साथ चलाने की तैयारी की जा रही है। टैक्स माफी को लेकर प्रदेश के बस ऑपरेटर्स हड़ताल पर थे। खंडवा जिले में करीब 300 बसों का पंजीयन है। जिन पर 2 करोड़ रुपए का टैक्स बकाया था। लॉकडाउन में खड़ी बसों का टैक्स काे लेकर प्रदेश के बस ऑपरेटर्स अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे। हड़ताल व विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार को टैक्स माफ करना पड़ा।
बस मालिक राजीव शर्मा ने बताया कि सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में निर्णय लिया है। अब पूरी क्षमता के साथ जिला मुख्यालय से बसें संचालित होंगी। इससे जहां एक ओर आमजन को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, वहीं दूसरी ओर यात्री बसों से जुड़े रोजगार शुरू हो जाएंगे। अनलॉक 3 में बसों का संचालन शुरू करने की अनुमति हो गई थी, लेकिन बस ऑपरेटर्स टैक्स माफ करने की मांग पर अड़े हुए थे।

सितंबर तक टैक्स में 50 फीसदी की दी है छूट
सितंबर तक टैक्स में 50 फीसदी छूट दी गई। जिले में संचालित 300 बसों का करीब 2 करोड़ रुपए टैक्स माफ हुआ है। पोर्टल पर टैक्स माफी के बाद जिले के सभी रूट पर बसों की संख्या बढ़ जाएगी।
^विभाग के पोर्टल पर टैक्स माफ कर दिया है। अब धीरे-धीरे सभी बसें नियमित रूट पर आ जाएगी। 15 सितंबर के बाद से टैक्स लागू होगा। -जगदीश बिल्लोरे, एआरटीओ

बस स्टैंड पर धीरे-धीरे बढ़ रही है बसों की संख्या
बस स्टैंड से 18 सितंबर को झिरनिया-खरगोन के लिए बस सेवा शुरू हुई। पहले दिन 3 बसें चलीं। एक बस खरगोन के रास्ते इंदौर से खंडवा आई। जिनमें मात्र 5-6 लोगों ने यात्रा की। बुधवार को छटवें दिन बसों की संख्या 10 से 12 हो गई। गुरुवार बसें बढ़ सकती हैं। बस ऑपरेटर्स रिंपल छाबड़ा ने बताया कि इंदौर-खंडवा रूट पर नियमित बस संचालन की डिमांड प्रतिदिन आ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बस शुरू हुए 6 दिन हो गए लेकिन पहले जैसी रौनक नहीं दिख 1रही।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/2-crore-tax-waived-for-300-buses-buses-will-run-from-october-1-127748542.html

No comments:

Post a Comment