रेलवे प्रशासन मुंबई से गोरखपुर तक तीन विशेष ट्रेनें चलाएगा। आगामी त्योहारों नवरात्रि, दीपावली व छठ पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए विशेष ट्रेनें 28 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच चलेंगी। जो आगामी आदेश तक अपने गंतव्य स्थल से सतत चलती रहेगी। इन ट्रेनों में केवल रिजर्वेशन वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 05064 एलटीटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 29 सितंबर को मंगलवार को शाम 5.50 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन बुधवार की सुबह 2.50 बजे खंडवा पहुंचेगी। ट्रेन हरदा, इटारसी, हबीबगंज, विदिशा, झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, बरहनी, शोहरतगढ़, नौगढ़, आनंद नगर रूकेगी। वहीं 05063 गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल ट्रेन 28 सितंबर को सोमवार को सुबह 5.30 चलकर दूसरे दिन शाम 4 बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 6.45 बजे खंडवा आएगी। वहीं ट्रेन नंबर- 05066 पनवेल-गोरखपुर 30 सितंबर से हर बुधवार शाम 5.50 बजे चलकर तीसरे दिन सुबह 4.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन गुरुवार रात 2.50 बजे खंडवा आएगी। ट्रेन हरदा, इटारसी, हबीबगंज, विदिशा, झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, झारखंडी, तुलसीपुर, बरहनी, शोहरतगढ़, नौगढ़, आनंद नगर में रुकेगी। वहीं अप में 05065 अप गोरखपुर-एलटीटी 28 सितंबर से मंगलवार को सुबह 5.30 बजे चलकर दूसरे शाम 4 बजे एलटीटी पहुंचेगी। ट्रेन बुधवार सुबह 6.45 बजे खंडवा पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 05068 डाउन बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 2 अक्टूबर शुक्रवार को रात 12.20 बजे बांद्रा से रवाना होकर दूसरे दिन शाम 5.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन शनिवार दोपहर 2.37 बजे खंडवा आएगी। ट्रेन हरदा, इटारसी, हबीबगंज, विदिशा, झांसी, ओरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, झारखंड, तुलसीपुर , शोहरतगढ़, नौगढ़, आनंद नगर में रुकेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05067 अप गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 30 सितंबर बुधवार को सुबह 5.30 बजे गोरखपुर से चलकर दूसरे दिन 7.10 बजे बांद्रा पहुंचेगी। ट्रेन गुरुवार सुबह 6.45 बजे खंडवा आएगी। ट्रेनों में रिजर्वेशन 27 सितंबर से शुरू होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/three-special-trains-will-run-from-mumbai-between-28-to-2-october-127754570.html
No comments:
Post a Comment