Wednesday, September 23, 2020

आज से 272 मंडियों के 90 हजार व्यापारी हड़ताल पर; किसी भी उपज की नीलामी नहीं हाेगी

नए मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में गुरुवार से प्रदेश की 272 मंडियों के 90 हजार से अधिक व्यापारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते किसी भी उपज की नीलामी नहीं हाेेगी। कराेंद्र मंडी में सिर्फ फल और सब्जी नीलाम हाेगी। व्यापारी मंडी टैक्स को 1.70% से घटाकर 0.50% करने की मांग कर रहे हैं। उनके मुताबिक नए एक्ट में बड़ी कंपनियाें काे मंडी के बाहर सीधे किसानाें से उपज खरीदने के अधिकार दे दिए गए हैं। इस व्यवस्था से मंडियों में कारोबार खत्म हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कराेंद मंडी भोपाल में सिर्फ फल और सब्जी नीलाम हाेगी- (फाइल फोटो)


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/from-today-90-thousand-traders-from-272-mandis-are-on-strike-no-produce-will-be-auctioned-127748532.html

No comments:

Post a Comment