Tuesday, September 22, 2020

दो महिलाओं की मौत: 22 दिन में 11 की जान गई, 442 नए मरीज मिले, 1126 पहुंचा आंकड़ा

सितंबर महीने में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। इस महीने के 22 दिनों में ही 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 442 नए मरीज मिल चुके है यानी कि हर दिन औसत 22 नए मरीज सामने आए हैं। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1126 पर पहुंच गया है, जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक 25 लोग अपनी जान गंवा चुके है। इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं हैं। जिले में पहला कोरोना संक्रमित आठ अप्रैल को मिला था।
इसके बाद संक्रमण ने जिले में रफ्तार पकड़ी। अप्रैल और मई माह में लागू रहे लॉकडाउन में 68 मरीज मिले थे। इसके बाद एक जून से अनलॉक में मिली छूट के बाद फिर से कोरोना के मरीज बढ़ना जो प्रारंभ हुए है, वह अब थमने का नाम नहीं ले रहे है। जुलाई में 228 और अगस्त में 345 मरीज के बाद सितंबर के 22 दिनों में ही सबसे ज्यादा 442 मरीज मिल चुके हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन को भी चिंता में डाल दिया है, क्योंकि शासन अब लॉकडाउन जैसी बंदिशों को लगाने के पक्ष में नहीं है। ऐसी स्थिति में अकोरोना संक्रमण को कंट्रोल करना प्रशासन के हाथ में भी नहीं बचा है।

दो वृद्ध महिलाओं की मौत
सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि दो दिन के भीतर फिर कोरोना से दो वृद्ध महिलाओं की मौत हुई है। इन दोनों महिलाओं का भोपाल में इलाज चल रहा था। एक महिला उदयपुरा तो दूसरी बेगमगंज की रहने वाली थी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें भोपाल के एम्स अस्पताल और दूसरी को मालवीय नगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उदयपुरा निवासी 80 वर्षीय महिला की मौत 21 सितंबर को हुई है, जबकि बेगमगंज की रहने वाली 61 वर्षीय महिला की मौत 19 सितंबर को हुई थी। इनके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 25 पर पहुंच गई है।

सावधानी भूलने के साथ ही इन कारणों से भी फैल रहा है नगर में संक्रमण

1. कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद अब प्रशासन कंटेनमेंट जोन बनाने में भी लापरवाही बरत रहा है। कई बार तो मरीज के पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन ही नहीं बनाया जाता है, जिससे संक्रमण नहीं रुक पा रहा है।

2. अनलॉक होते ही लोग पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसी आवश्यक सावधानियों को भूलते जा रहे हैं। प्रशासन भी इन सावधानियों को अपनाने के लिए लोगों पर अंकुश नहीं कर रहा है। इससे भी संक्रमण फैल रहा है।

3. पॉजिटिव मिलने के बाद अब मरीज अपने ट्रेवल और कांटेक्ट हिस्ट्री भी स्वास्थ्य विभाग को बताने में हिचक रहे हैं, जिससे यह पता नहीं लग पा रहा है कि आखिर उनके संपर्क में कितने लोग आए, जिससे संक्रमण को रोका जा सके।

अब तक किस माह में कितने मरीज मिले

माह मरीज मौत
अप्रैल 57 02
मई 11 01
जून 43 02
जुलाई 228 02
अगस्त 345 07
आज तक 442 11

लोगों को जागरूक रहना होगा
^अब संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसलिए लोगों को सर्तकता से रहना होगा। मास्क लगाने से 90 फीसदी तक संक्रमण से बचा रहा जा सकता है। लोगों को भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए।
डॉ. दिनेश खत्री, सीएमएचओ रायसेन।

देवरी तहसीलदार निकले पॉजिटिव, भोपाल में कराया भर्ती: देवरी के तहसीलदार छोटे गिरी गोस्वामी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वे पिछले पांच दिनों से बीमार थे। तेज बुखार आने पर वे सागर में इलाज करवाने के लिए गए थे। वहां पर स्वास्थ्य में लाभ ना होने के कारण भोपाल पालीवाल अस्पताल गए। यहां पर जांच के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।





Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Death of two women: 11 died in 22 days, 442 new patients found, 1126 figure reached


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/death-of-two-women-11-died-in-22-days-442-new-patients-found-1126-figure-reached-127745605.html

No comments:

Post a Comment