जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अन्तर्गत अनुगृह सहायता राशि का वितरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राही के खाते में किया गया। इस दौरान प्रतिक स्वरूप 24 हितग्राहियों को 56 लाख रूपये की सहायता राशि का वितरण किया गया तथा जिले में विभिन्न निकायों में 100 हितग्राहियों को 02 करोड़ 28 लाख रूपये का वितरण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभागृह में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री जसवंत गुर्जर, सीईओ जिला पंचायत आशीष सांगवान, विधायक राजगढ़ बापू सिंह तंवर, पूर्व विधायक अमर सिंह यादव, शेलेष गुप्ता, साकेत शर्मा, रमेष तंवर, मनोज हाड़ा, दीपक नागर, मनीष जोशी, प्रवीण मिश्रा, प्रकाश विजयवर्गीय आदि जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/2-crore-28-lakhs-received-from-chief-minister-public-welfare-sambal-yojana-127748512.html
No comments:
Post a Comment